फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मां-बहन और दादा-दादी को याद कर रोने लगता है देवांश

Tue, 03 Feb 2026 12:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के शिकोहाबाद मार्ग स्थित नगला प्रेमी में रहने वाली लक्ष्मी और उसके छोटे भाई के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। गत 19 जनवरी को लक्ष्मी के दादा-दादी, मां और छोटी बहन की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने विभिन्न साक्ष्यों के आधार पर लक्ष्मी के पिता कमल सिंह को आरोपी माना, जो कि इस समय जेल में है।
विज्ञापन


शहर के अलीगंज मार्ग पर रहने वाले बालिस्टर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। हम लोगों से भी पूछताछ की गई है और एसआईटी प्रभारी कीर्तिका सिंह सीओ सकीट टीम के साथ आकर हर साक्ष्य तथ्य जुटा रही हैं। दूसरी ओर कमल सिंह की बेटी और 12 वर्षीय बेटा देवांश अभी भी सहमे हुए हैं। हालांकि 30 जनवरी को चारों मृतकों का पैतृक गांव लोहाखार में शांतिपाठ कार्यक्रम हो गया।

इसके बाद भी बच्चे दादा गंगा सिंह, दादी श्यामा देवी, मां रत्ना देवी और बहन ज्योति को याद कर रोने लगते हैं।
इसके अलावा लक्ष्मी अभी इतनी हिम्मत भी नहीं जुटा पा रही है कि मेडिकल स्टोर को खोल सके। सीओ सकीट कीर्तिका सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। तथ्यों व साक्ष्यों को एकत्रित कर जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें