एटा। बिजली निजीकरण को लेकर विद्युत कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। सरकार ने आंदोलन करने वाले कर्मचारियों पर बर्खास्त कार्रवाई की चेतावनी जारी की है। इसके बाद भी विद्युतकर्मी कार्य बहिष्कार पर अड़े हुए हैं।
शनिवार को राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के अध्यक्ष अतुल यादव ने कहा कि सरकार के ऐसे आदेशों से विद्युत कर्मचारी बिजलीनिजीकरण के विरोध को खत्म नहीं करेंगे। विद्युत कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि बुधवार को आई तेज आंधी की वजह से ध्वस्त हुई बिजली व्यवस्था को ठीक करने में विद्युत कर्मचारी व्यस्त थे। विद्युत व्यवस्था को सुचारू कर दिया गया है। सोमवार से कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। 28 मई तक दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक 3 घंटे का कार्य बहिष्कार रहेगा। जबकि 29 मई से पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार किया जाएगा।