फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे ने प्रभावित किया यातायात

Sun, 24 Jan 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन से दोपहर में निकल रही धूप भी ठंड का असर कम नहीं कर पा रही है। हाड़ कंपाने वाली ठंड और घने कोहरे से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही। सुबह सांय घने कोहरे ने यातायात व्यवस्था प्रभावित है। कोहरे के कारण बसें और ट्रेन लेट चल रही हैं।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से लोग ठंड के तल्ख तेवरों से परेशान हो गए। वातावरण घने कोहरे की चादर में लिपटा हुआ था। कोहरे के कारण दृश्यता पूरी तरह प्रभावित रही। घने कोहरे ने यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित कर दी। सर्कूलर रोड पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। वाहन चालक अपने वाहनों को फॉग लाइट जलाकर धीरे-धीरे सुरक्षित यात्रा करते हुए दिखाई दिए। ट्रेन और बसें लेट होने पर यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कड़ाके की ठंड के बीच यात्री बसों एवं ट्रेनों की प्रतीक्षा करते दिखे। दोपहर में निकल रही धूप से लोगों को सर्दी के कम होने का उम्मीद जगी है, लेकिन सर्द हवाओं से ठिठुरन बनी रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें