इनरव्हील क्लब संजीवनी ने गोरहा गांव में शिविर लगाकर डेंगू व चिकिनगुनिया से बचाव की जानकारी लोगों को दी। उन्हें प्रतिरोधक दवा भी पिलाई गई।
क्लब की पूर्व अध्यक्ष प्रिया सिंह ने कहा कि मच्छरों के प्रकोप के कारण मलेरिया, डेंगू, चिकिनगुनिया जैसी बीमारियां फैल रही हैं। मच्छरों से बचाव करके ही लोग इन बीमारियों की जद में आने से बच सकते हैं। लोगों को घर के आस-पास जलभराव न होने देने, कूलर के टैंक का पानी निरंतर बदलते रहने को कहा गया। अध्यक्ष इंदु ने दवा पिलाकर शिविर का शुभारंभ किया। प्रिया सिंह ने क्लब की ओर से सभी का आभार जताया। मौके पर क्लब की पूर्व अध्यक्ष प्रीती तायल, पूर्व सचिव रेनू शर्मा, अर्चना गर्ग, संगम अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, मीनाक्षी बिड़ला आदि मौजूद रहीं।