कलेक्ट्रेट स्थित सभागर में उद्योग बंधुओं के दौरान मौजद एसडीएम राजकुमार मौर्य। स्रोत सूचना विभा
एटा। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह के निर्देशन में शुक्रवार को जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें पिछली बैठक की कार्रवाई की समीक्षा और औद्योगिक विकास से संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया।
उद्यमियों ने जलेसर क्षेत्र में गैस पाइपलाइन के माध्यम से प्राकृतिक गैस उपलब्ध कराए जाने मांग की। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पाेरेशन लिमिटेड के प्रतिनिधि ने बताया कि लगभग एक किलोमीटर पाइपलाइन डाले जाने का कार्य शेष है। इसे जल्द पूरा कराने के बाद औद्योगिक इकाइयों को गैस आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी। औद्योगिक क्षेत्र में रात्रि के समय स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उद्यमियों ने इसके साथ ही सड़कों की ढलान और लो-वोल्टेज की समस्या के समाधान हेतु अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित कराने की मांग की। निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदनों का निस्तारण करने और स्वरोजगार योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा गया। बैठक में उप जिलाधिकारी राजकुमार मौर्य, उपायुक्त उद्योग अर्चना कुमारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राममोहन तिवारी और जिला कृषि अधिकारी डाॅ. मनवीर सिंह आदि मौजूद रहे।