एटा। सीबीएसई की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की जिले के 9 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। हाईस्कूल में कंप्यूटर और इंटरमीडिएट में कला विषय का पेपर हुआ। दोनों ही पेपर विद्यार्थियों ने आसान बताए।
जिले में 9 परीक्षा केंद्र पर सुबह 10ः30 से दोपहर 1ः45 बजे तक हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा आयोजित की गई। हाईस्कूल के कंप्यूटर विषय पेपर में कुल 3137 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 3110 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 27 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं इंटरमीडिएट का कला विषय पेपर में 257 पंजीकृत विद्यार्थी में 250 परीक्षा में शामिल हुए। 7 विद्यार्थी ने परीक्षा छोड़ दी। सीबीएसई के सिटी कॉर्डिनेटर राजीव गुप्ता ने बताया हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का पेपर सभी परीक्षा केंद्रों पर नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। किसी भी तरह की कोई लापरवाही सामने नहीं आई।