फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: रेलवे लाइन के लिए अधिग्रहीत जमीन के उचित मुआवजे की मांग

विज्ञापन
मुआवजे की मांग को लेकर तहसील सदर पर प्रदर्शन करते ऑल इंडिया किसान यूनियन के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
एटा। एटा से कासगंज तक प्रस्तावित रेलवे लाइन विस्तार के लिए अधिग्रहीत की जा रही कृषि भूमि का उचित मुआवजा दिलाने की मांग के लिए किसानों ने मोर्चा खोल दिया है। किसानों ने गांव श्यौराई में 31 मार्च से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है।
विज्ञापन

ऑल इंडिया किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश लोधी ने कहा कि रेलवे लाइन विस्तार के लिए बड़ी संख्या में किसानों की कृषि भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि भूमि किसानों की आय और परिवार की आजीविका का प्रमुख आधार है।
धरने में महेश वशिष्ठ, मनोहर सिंह फौजी, अंगूरी देवी, किशोरी लाल, मलिखान सिंह कुशवाह, भगवंत सिंह लोधी, महात्मा राम सिंह, तहार सिंह कुशवाह, वीरेंद्र सिंह वर्मा, महेंद्र पाल लोधी और लोकेंद्र सिंह कुशवाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें