फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक से लगी आग से 15 परिवार बेघर

Sun, 29 May 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
दीपक से लगी आग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शनिवार रात आई आंधी ने गांव विजईपुर में 15 परिवारों को घर से बेघर कर दिया। आंधी में दीपक गिरने से झोपड़ियाें में लगी आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। 
विज्ञापन

शनिवार रात 11 बजे आंधी के दौरान महेश के घर जल रहा दीपक नीचे गिर पड़ा। दीपक से लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। धीरे-धीरे करके गांव के 15 झोंपड़ियों को चपेट में लिया। आग की चपेट में आकर शांतिस्वरूप, सुनील, महेश, यदुनाथ, धनपाल, नरेन्द्र, मोहनपाल, श्री निवास, रामकुमार, राजकुमार, रामसुमिरत, आलोक, शेर सिंह, श्री निवास का सामान जलकर राख हो गया। चीख-पुकार की आवाज सुनकर एकत्रित हुए ग्रामीणाें ने फायर बिग्रेड को सूचना देते हुए आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणाें की माने दमकल की गाड़ी तब पहुंची, जब तक आग बुझ चुकी थी।  ग्रामीणों ने बताया कि आग बुझाने पहुंची दमकल खराब हो गई। रविवार सुबह दूसरी गाड़ी उस गाड़ी को खींचकर लेकर गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें