एटा। कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार जारी है। बागवाला कोविड अस्पताल में दो संक्रमितों की मौत हो गई। जबकि डब्ल्यूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन) की एसएमओ (सीनियर मेडिकल ऑफिसर) सहित 229 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं।
बागवाला कोविड अस्पताल में सोमवार रात मैनपुरी जनपद के गांव बरौलिया निवासी एक अधेड़ की मौत हो गई। शहर के मिशन कंपाउड निवासी एक बुजुर्ग महिला की मौत मंगलवार सुबह अस्पताल में हुई। मंगलवार को ही जिले में सीएमओ कार्यालय में कार्यरत डब्ल्यूएचओ की एसएमओ सहित दो अन्य कर्मचारी पॉजिटिव आए। वहीं जिले में शहर से देहात तक 226 अन्य कोरोना पॉजिटिव आए हैं।
कोरोना अपडेट
पॉजिटिव केस - 7280
स्वस्थ लोग- 4010
जिले में मौत- 93
सक्रिय केस- 3177
जिले में 226 कोरोना पॉजिटिव आए हैं। स्वास्थ्य टीम द्वारा सभी को होम आइसोलेट किया जा रहा है।
लोकमन सिंह, प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी