एटा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में शनिवार को 64 वर्षीय वृद्ध को लाया गया। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि वह फसल देखने खेत पर गए थे, वहां अचानक गिर गए।
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में शनिवार को सुबह करीब 9ः45 बजे ओमवीर (64) निवासी बड़ागांव को लाया गया। भतीजे अतुल ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे ओमवीर खेत पर गए थे। तभी वह बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर आए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
भतीजे ने बताया कि उन्हें शुगर की दिक्कत थी। शुगर का उपचार निजी अस्पताल से चल रहा था।