फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सड़क हादसे में घायल मजदूर की उपचार के दौरान गई जान

Sat, 13 Dec 2025 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मृतक मजदूर रामलड़ैते का फाइल फोटो
विज्ञापन
एटा। आसपुर गांव निवासी मजदूर की उपचार के दौरान आगरा में मौत हो गई। 3 दिसंबर की शाम लगभग 7 बजे पंजाब प्रांत के मानसा जिला में बाइक से जाते समय वाहन की चपेट में आने से हादसे में वह घायल हुए थे।
विज्ञापन

गांव आसपुर निवासी दयालू शाक्य ने बताया कि चचेरे भाई रामलड़ैते (34) चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। इनके 3 बेटियां और 1 बेटा है। लगभग 2 माह पूर्व परिवार के साथ पंजाब के जिला मानसा चले गए थे। वहां मूसेवाला गांव के पास से 3 दिसंबर की शाम बाइक लेकर गुजर रहे थे। तभी थाना रमदत्ता क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद सूचना मिलने पर परिजन वहां पहुंचे और रामलड़ैते को एटा ले आए। यहां मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाए। चिकित्सक ने उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया था। यहां इलाज के दौरान शुक्रवार की देर शाम इनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें