फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की मौत से पूरा मोहल्ला गमगीन, देर सायं किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
पीपल अड्डा स्थित आवास पर विलाप करते परिजन - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली क्षेत्र के पीपल अड्डा स्थित उपकार नगर निवासी चंद्रशेखर पुत्र वीरपाल सिंह का शव देर सायं एटा पहुंच गया। यहां गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान मोहल्ले के लोगों का हुजूम एकत्रित हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले के आसपड़ोस के घरों में शोक में सायंकाल तक चूल्हे तक नहीं जले।
विज्ञापन

तीन भाई बहिन चंद्रशेखर
चंद्रशेखर तीन भाई बहिन हैं। चंद्रशेखर सबसे बड़ा था। छोटा भाई सुमित कक्षा 6 में पढ़ता है वहीं बहिन मुस्कान कक्षा 8 में सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ती है।
मां का रो-रोकर बुरा हाल
चंद्रशेखर की दादी गंगाश्री का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार अपने बेटे का नाम लेकर रो रही है। वहीं पिता वीरपाल सिंह भी अपने बेटे की मौत से सदमे में हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई थी बात
पिता वीरपाल सिंह ने बताया कि चंद्रशेखर से शाम को बात हुई थी। वह अपने छोटे भाई के जन्मदिन 18 दिसबंर को आने की कह रहा था। वहीं पिता से किताब लेने के लिए पैसे भेजने की भी कह रहा था। बात करके काफी खुश था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें