फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बीयर की दुकान के मैनेजर पर किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के रेलवे रोड स्थित बीयर की दुकान के मैनेजर और सेल्समैन पर दुकान से निकलने के बाद जानलेवा हमला किया गया। सेल्समैन की कनपटी से तमंचा सटाकर गोली चलाई। सजग होने के चलते किसी तरह से उसकी जान बच सकी। सबसे बड़ी बात रही कि इंद्रपुरी चौकी की पुलिस सोती रही और गुंडे फायरिंग करके दहशत फैलाने के बाद आराम से निकल भी गए।
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र में रेलवे रोड पर बीयर की दुकान नंबर चार पर सेल्समैन अंकित कुमार निवासी खड़ीत थाना जसराना जिला फिरोजाबाद व गांव के ही मैनेजर सुखदेव सिंह कार्यरत हैं। हमला करने की रिपोर्ट मैनेजर सुखदेव सिंह ने दर्ज कराई है। बताया कि दोनों 29 अप्रैल की रात करीब 10 बजे दुकान बंद करने के बाद निकले और दीनदयाल चौराहा के किनारे बाइक खड़ी करके अन्य दोस्तों का इंतजार करने लगे। तभी दो बाइकों पर सवार होकर 8 लोग मुंह ढककर आए।

सेल्समैन की कनपटी पर तमंचा ले जाकर गोली चला दी। गोली चलने से पहले ही तमंचे की नाल को पकड़ लिया, इसकी वजह से गोली दूसरी दिशा में निकल गई। नहीं तो हत्या कर दी जाती। इस दौरान हम लोगों ने तमंचा छीन लिया। इसके बाद आरोपी भाग गए। मैनेजर ने बताया कि मुझे ऐसा लगता है कि बदमाशों को आभास था कि हम लोग दिन भर की बिक्री का रुपया साथ लेकर जा रहे हैं और लूट के इरादे से हमला किया था। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सेल्समैनों पर हमला किया गया है। बरामद तमंचा दिया गया है। दिनेश नगर के एक युवक पर शक किया जा रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें