Etah News: स्कूल गई सातवीं की छात्रा का खेत पर इस हाल में मिला शव
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के एटा में सोमवार को सांतवी की छात्रा की निर्मम हत्या कर दी गई। उसका शव खेत पर पड़ा मिला। कपड़े अस्त व्यस्त थे। खबर मिली तो परिजन चीख पड़े। ग्रामीणों में आकोश फैल गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिजन गांव में उसकी सहेलियों के घर पहुंचे, गांव में ढूंढा लेकिन कहीं उसका पता नहीं चला। कई घंटे बीत जाने के बाद भी परिजन व गांव के लोग छात्रा को ढूंढ रहे थे। इसी समय कुछ ग्रामीण भागते हुए आए और जो बताया उसे सुनकर परिजन व गांव के अन्य लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
यह भी पढ़ेंः- Etah News: मूछ पर ताव देने को लेकर दो पक्षों में चली गोली, पांच को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि छात्रा का शव गांव के बाहर खेत पर पड़ा हुआ है। खबर पाकर परिजन रोते बिलखते मौके की तरफ भागे। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने मौजूद लोगों से बात करके जानकारी ली। मौका मुआयना करके साक्ष्य संकलित किए।
यह भी पढ़ेंः- कैशियर ही निकला खलनायक: सहकारी बैंक में ग्राहकों के खाते से किया 16 लाख रुपये का गबन, जांच में मिला दोषी
पुलिस की सूचना पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करके साक्ष्य जुटाए। ग्रामीणों ने कहा छात्रा के कपड़े अस्त व्यस्त मिले है। उसके साथ गलत काम किए जाने की भी आशंका है। हालांकि पूरी बात तो पुलिस जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगी।