फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगन में खून से लथपथ मिला अधिवक्ता का शव: लोगों ने देखा तो निकल गई चीख, इकलौता लड़का विदेश में रहता है

Mon, 05 Jun 2023 01:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में अधिवक्ता का शव आंगन में खून से लथपथ मिला। लोगों ने देखा तो उनकी चीख निकल गई। उसका इकलौता लड़का विदेश में रहकर नौकरी करता है। 
विज्ञापन
Etah:आंगन में खून से लथपथ मिला अधिवक्ता का शव, जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में सोमवार की सुबह अधिवक्ता का शव खून से लथपथ आंगन में पड़ा मिला। घर वालों को पता चला तो उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


घटना जैथरा थाना क्षेत्र के नगला विछंद गांव की है। यहां के रहने वाले योगेंद्र कुमार पेशे से अधिवक्ता थे। उनका एक लड़का है, जो विदेश में रहकर नौकरी कर रहा है। योगेंद्र अधिकतर शहर में कोतवाली क्षेत्र के शांति नगर मोहल्ले में रहते हैं। यहां से वह खेतों की देखभाल के लिए गांव आते-जाते रहते हैं। 

यह भी पढ़ेंः-  संबंध नहीं बनाने की इच्छा भी है बीमारी: घबराएं नहीं, इलाज संभव है, पढ़ें विशेषज्ञों की सलाह, कारण और लक्षण

छत से गिरकर मौत होने की आशंका

सोमवार को भी वह गांव गए थे। सुबह करीब 10 बजे उनका शव खून से लथपथ आंगन में पड़ा मिला। पड़ोसियों ने देखा तो उनके परिजन को सूचित किया। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। प्रथम दृष्टया छत से गिरकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः-  UP: पहले बोले अपने हाथ से खाना खिलाओ...फिर कोठरी में खींचा और लगा ली कुंडी, चचेरे भाई और मामा ने

पुलिस मामले की जांच में जुटी

थानाध्यक्ष रामेंद्र शुक्ला ने बताया कि बताया कि घर के आंगन में डीजल इंजन लगा हुआ है। उस पर व आसपास खून पड़ा हुआ मिला है। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि वह छत पर गए होंगे और पैर फिसलने या खुद को संभाल नहीं पाने से नीचे गिर गए होंगे। इंजन के ऊपर गिरने से चोट अधिक लगी और उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- सुबह उठकर सीधे थाने पहुंची सास: बोली-साहब! मेरे पैर नहीं छूती बीटेक पास बहू, बात सुनकर पुलिस भी रह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें