फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कस्बा मलावन में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक के भाई आकाश ने बताया कि वह नशे की हालत में थे और एक दिन पूर्व भाभी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन

कस्बा व थाना मलावन में सकीट रोड पर रहने वाले आकाश ने बताया कि घर पर निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार की सुबह जब दूसरी मंजिल पर देखने गए, तो वहां कमरे में भाई रूपेंद्र (28) पंखे से लटके हुए थे। यह देखकर शोर मचाया तो आसपास के लोग व परिजन घटनास्थल पर आ गए।
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। आकाश ने बताया कि 2 दिन पूर्व भाभी अपने मायके चली गई है। इसी बात के चलते भाई के साथ फोन कॉल पर विवाद में हुआ था। हो सकता है इस वजह से इन्होंने फंदा लगाकर जान दी हो। सीओ सकीट नितीश गर्ग ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का ही लग रहा है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें