फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पशु चराने गए युवक का फंदे से लटकता मिला शव, हत्या का आरोप

Tue, 20 Aug 2024 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मलावन थाना क्षेत्र के गांव नगला अगर में मंगलवार की सुबह एक पेड़ पर युवक का फंदे से लटकता हुआ शव मिला है। मृतक के परिजन ने गांव के ही युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

गांव नगला अगर निवासी सुलह सिंह ने बताया कि 18 अगस्त की शाम को लगभग 5 बजे से उनका पुत्र रमन (18) गायब हो गया था। वह पशु चराने गया था और वापस नहीं लौटा, जिसके बाद इधर-उधर तलाशा मगर उसका कहीं पता नहीं चला तो सोमवार को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को गांव के बाहर शीशम के पेड़ पर उसका शव लटकता मिला। मौके पर पहुंचे लोगों व परिजन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसएसपी श्याम नारायण सिंह व पुलिस के अन्य अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। साथ ही डॉग स्क्वायड, फील्ड यूनिट और फोरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंची। घटना की बारीकी के साथ जांच की जा रही है।
वहीं मृतक के पिता ने गांव के ही एक युवक पर शराब पिलाकर हत्या करने व आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। सीओ सकीट संजय सिंह ने बताया कि युवक के पिता ने तहरीर दी है, रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। मृतक के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें