फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अवागढ़। थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार सुबह चुरथरा सीएचसी के पास एक युवक का शव मिला। वह सकरौली थाना क्षेत्र के गांव हंसपुर का रहने वाला था। रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पर हंसपुर जरानीकलां निवासी ग्रामीणों ने बताया कि 28 वर्षीय नीरज दिल्ली में रहकर मेंहदी लगाने का कार्य करता था। कुछ दिन पहले गांव आया था। शनिवार रात परिजन को बिना बताए बाइक लेकर घर से निकला था।
विज्ञापन

देर रात तक घर न पहुंचने पर उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। सुबह के समय सूचना मिली कि अवागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक का शव पड़ा मिला है। इस पर थाने आए जहां नीरज की शिनाख्त की। संभावना जताई कि नीरज की मौत किसी दुर्घटना में हुई है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की दुर्घटना से मौत प्रतीत हो रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें