फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जंगल में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Mon, 04 Nov 2024 05:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। नगर के मोहल्ला हथौड़ा नई बस्ती निवासी मजदूर रविवार शाम जंगल में फंदे पर लटका मिला। परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नई बस्ती निवासी राजेंद्र बघेल रविवार दोपहर में शराब पीकर घर आया था। तभी घर में परिजन व पुत्र से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद शाम को वह बिना किसी को कुछ बताए रेलवे लाइन के पास जंगल में चला गया। इसके बाद उसका शव लोगों ने जंगल में पेड़ से लटका हुआ देखा। परिजन को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजन और आसपास के लोग उसे पेड़ से उतार कर जलेसर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। थाना प्रभारी सुधीर राघव ने बताया कि घटना रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। जैसे ही सूचना प्राप्त हुई पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक आसपास के लोगों ने बीबी और बच्चों की मौजूदगी में युवक को पेड़ से उतार लिया था। युवक ने अपने गमछे से फंदा लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें