फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दयानंद पब्लिक स्कूल में मनाया वार्षिकोत्सव

Sat, 09 Apr 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दयानंद पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मेधावी बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया। वहीं जिन बच्चों ने सत्र में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं खेलकूद में प्रतिभाग किया और विजेता रहे उन्हें भी पुरस्कृत कर उत्साह वर्धन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्र छात्राओं ने विभिन्न तरह की गीत-संगीत एवं नाटक की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कर चले हम फिदा जाने तन साथियों, कथकली, कुचीपुड़ी, भरतनाट्य एवं देशभक्ति के नाटक प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि आईजी अंशुमान यादव ने कहा कि इस तरह के मंच से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शन करने का मौका मिलता है। इस दौरान आईजी यादव ने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर मेधावी बच्चों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर उत्साह वर्धन किया। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक शिक्षिकाएं व अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें