फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पुत्रवधू पर बेटे की जहर देकर हत्या और चोरी का आरोप

Sun, 05 Jul 2026 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
तमंचा फैक्ट्री चलाते पकड़ा गया आरोपी सुधीर। स्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत शांति नगर निवासी ओमप्रकाश ने अपनी पुत्रवधू शिल्पी के खिलाफ अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि उसके बेटे को जहर देकर मार दिया और घर में रखे नकदी व जेवरात लेकर चली गई है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

ओमप्रकाश ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसने अपने बेटे विजय की शादी 15 अप्रैल, 2025 को कासगंज के थाना सिकंदरपुर के रानी डामर निवासी राजवीर मिश्रा की बेटी शिल्पी से की थी। करीब एक साल बाद 29 मार्च, 2026 को घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर पुत्रवधू ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। वहीं उसके बेटे विजय को जहर देकर मार दिया। इसके बाद चोरी की नीयत से घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपये लेकर चंपत हो गई। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

तमंचा फैक्ट्री चलाते पकड़ा गया आरोपी सुधीर। स्रोत पुलिस विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें