फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मां ने प्रेमी से बात करते पकड़ा तो बेटी ने दी जान

Wed, 23 Apr 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। प्रेमी से बात करते समय मां ने फोन छीन लिया तो नाराज किशोरी ने बुधवार सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव की है। किशोरी ने इसी वर्ष दसवीं की बोर्ड परीक्षा दी थी।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि वह खेती-बाड़ी और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके दो बेटे हैं जो बाहर रहकर नौकरी करते हैं। घर पर वह और उनकी पत्नी अपनी 16 साल की बेटी के साथ रहते थे। मंगलवार दोपहर उनकी बेटी फोन पर किसी लड़के से बात कर रही थी
।
यह देख उसकी मां ने फोन छीन लिया। शाम को बेटी से बात की तो उसने बताया कि वह जिस लड़के से फोन पर बात करती है, उसी से शादी करना चाहती है। पिता ने बताया कि हम लोग तैयार हो गए लेकिन कह दिया कि अगर लड़का समझ में आया तभी उसका विवाह उसके साथ करेंगे।
विज्ञापन


पिता ने बताया कि बुधवार सुबह वह पत्नी के साथ भूसा भरने के लिए घर से कुछ दूर गए थे। सुबह 7:30 बजे जब वह काम कर रहे थे तो बेटी दो बार उनके पास आई। लगभग 10:30 बजे काम खत्म करने के बाद जब पति-पत्नी घर पर पहुंचे तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था।

काफी आवाज देने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना देकर दरवाजा खोला गया तो अंदर बेटी फंदे पर लटक रही थी। पुलिसकर्मियों ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया।
सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चलेगा। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें