फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: व्हाट्सएप पर मैसेज में लिंक भेजकर चुराया डाटा

Mon, 06 May 2024 05:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। साइबर ठग लोगों से रुपये के साथ-साथ अब लिंक भेजकर डाटा चोरी भी कर रहे हैं। इसकी वजह से लोग परेशानी में पड़ सकते हैं। ऐसा ही एक मामला थाना कोतवाली नगर के लोधीनगर, वनगांव निवासी संजय सिंह के साथ हुआ है। वह बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक हैं। उनके व्हाट्सएप पर एक अजनबी नंबर से लिंक भेजा गया। जिसको खोलते ही फोन को हैक कर उसका व्यक्तिगत और महत्वपूर्ण डाटा चुरा लिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली नगर में दर्ज कराई रिपोर्ट में संजय ने बताया कि 6 अप्रैल की रात में लगभग 9:30 बजे उसके व्हाट्सएप पर एक अजनबी नंबर से लिंक आया। बात करने पर उधर से बताया गया मेरा नाम पूजा है मैं मार्केट डीलर हूं और कॉस्मेटिक्स व परफ्यूम बेचती हूं। संजय ने महिला से बात करने से मना कर दिया। ऐसा करते ही मोबाइल हैंग होने लगा और लगभग 30 मिनट बाद सही हुआ। संजय ने बताया कि भविष्य में उसके डाटा का दुरुपयोग किया जा सकता है। इसलिए उसने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
मामले में साइबर थाना प्रभारी दयानारायण त्रिपाठी ने बताया कि किसी भी अजनबी नंबर से आने वाले लिंक को न खोलें। अपना व्यक्तिगत डाटा किसी को न दें। ओटीपी या पासवर्ड भी किसी अन्य के साथ शेयर न करें। तभी इस प्रकार की साइबर अपराधों से बचा जा सकता है।

महाविद्यालय संगड़ाह में सफाई व्यवस्था की पोल खोलती तस्वीरें। संवाद

महाविद्यालय संगड़ाह में सफाई व्यवस्था की पोल खोलती तस्वीरें। संवाद

महाविद्यालय संगड़ाह में सफाई व्यवस्था की पोल खोलती तस्वीरें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें