फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दाैड़ में दानिश को मिला प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। युवाओं में खेल भावना और प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकासखंड क्षेत्र के ग्राम नगला नैनसुख में वार्षिक पांच किलोमीटर दौड़ एवं लंबी कूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह हैप्पी ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

पांच किलोमीटर दौड़ में सासनी के दानिश खान ने प्रथम स्थान हासिल किया। दाऊजी के सचिन चौधरी दूसरे और रेजुआ के श्याम सिंह तीसरे स्थान पर रहे। प्रथम विजेता दानिश खान को पुरस्कार स्वरूप साइकिल प्रदान की गई। लंबी कूद में शिकोहाबाद के सरवन यादव प्रथम और दरोगा सिंह दिवाकर द्वितीय रहे।
आयोजक सपा नेता अवधेश यादव पहलवान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं को खेल व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए प्रतियोगिता हर वर्ष कराई जाती है। इस दौरान सुनील यादव, बबलू यादव, राजू यादव, रामगोपाल प्रधान, देवकी सिंह, मुकेश यादव, सोनी राम यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें