फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भयानक हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से पलट गया ट्रैक्टर, भूसे से भरी ट्रॉली के नीचे दबे तीन लोग; हालत गंभीर

Tue, 05 May 2026 04:00 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

अलीगंज के कायमगंज रोड पर ओवरटेक के दौरान रोडवेज बस ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर पलट गया और तीन लोग उसके नीचे दब गए। घायलों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज एटा रेफर किया गया है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
एटा हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के कायमगंज रोड स्थित कोल्ड तिराहा मंगलवार को उस समय दहल उठा, जब तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ओवरटेक के दौरान भूंसा लदे ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। पल भर में सब कुछ बदल गया तेज धमाके के साथ ट्रैक्टर सड़क पर पलट गया और उसमें सवार तीन लोग उसके नीचे दब गए। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक मंजर इतना भयावह था कि कुछ देर के लिए हर कोई सन्न रह गया।
विज्ञापन
Trending Videos

इस हादसे में घायल 28 वर्षीय दीनदयाल पुत्र रामसनेही निवासी मीरगंज ने बताया कि वह अपने 40 वर्षीय चाचा भगवान दास और 38 वर्षीय बहन अनीता के साथ ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे। तभी पीछे से आ रही फर्रुखाबाद डिपो की बस ने तेजी से ओवरटेक करने की कोशिश की। बस चालक संतुलन खो बैठा और सीधे ट्रैक्टर में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर पलटकर सड़क पर जा गिरा और तीनों सवार उसके नीचे फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की रफ्तार असामान्य रूप से तेज थी और चालक ने बिना दूरी बनाए ओवरटेक किया, जिससे यह हादसा हुआ। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीर और आसपास के लोग दौड़ पड़े और तुरंत राहत कार्य शुरू किया।

सूचना मिलते ही कोतवाली अलीगंज पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे घायलों को बाहर निकाला। इस दौरान कई लोग हाथों से और कुछ लोग औजारों की मदद से ट्रैक्टर को उठाने में जुटे रहे। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज भेजा गया।
विज्ञापन

सीएचसी अलीगंज के डॉ. शक्ति मीणा ने बताया कि तीनों घायलों की हालत गंभीर है। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज एटा रेफर कर दिया गया है। थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया था, जिसे जेसीबी की मदद से वाहनों को हटाकर काफी देर बाद सामान्य किया जा सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें