फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नृत्य करने वाले युवक को साथी ने गोली मारी, घायल

Fri, 01 Dec 2023 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना बागवाला क्षेत्र के गांव कीलरमऊ में एक नृतक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से घायल हुए युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। गोली मारने वाला भी नृतक साथी बताया गया है।
विज्ञापन

जितेंद्र उर्फ छोटू (25) रंगशाला व अन्य कार्यक्रमों में नृत्य करता है। शुक्रवार को कीलरमऊ को जाने वाले रास्ते पर बने रेलवे अंडरपास पर एक युवक ने उसको गोली मार दी। गोली जितेंद्र के पैर में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि अचलपुर निवासी पंकज ने किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी संजय राघव ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। दोनों ही युवक नृत्य करने वाले हैं और साथ ही रहते हैं। किसी बात को लेकर दोनों के मध्य विवाद हुआ तो पंकज ने जितेंद्र को गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें