फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के सलाहकार को खस्ताहाल मिली स्वास्थ्य सेवाएं

Sat, 27 Jun 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो, एटा अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी व सलाहकार एवं नेत्र उपचार, राज्य कार्यक्रम अधिकारी डा. विकास सेठी ने शुक्रवार को जिला पुरुष और महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान एक स्टाफ नर्स ड्रेस में न मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए उसे निलंबित करने के लिए कहा, लेकिन नर्स द्वारा गिड़गिड़ाने और रोने पर उसे छोड़ दिया गया। सीएमओ कार्यालय के पास ट्रामा सेंटर के लिए खाली पड़ी जगह को भी देखा और शासन से इस संबंध में बात करने के लिए कहा। इसके चलते ट्रामा सेंटर बनने का रास्ता भी दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. विकास सेठी गुरुवार की सायं ही एटा पहुंच गए थे। शुक्रवार की सुबह सबसे पहले उन्होंने जिला पुरुष अस्पताल का निरीक्षण किया। साथ ही मरीजों से बात कर उन्हें सही उपचार मिल रहा है या नहीं आदि की जानकारी ली। अव्यवस्थाओं को देखा। कमी मिलने पर उन्हें दूर करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमएस डा. प्रदीप कुमार ने अस्पताल में चिकित्सकों की कमी का दुखड़ा रोया। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की कमी के चलते मरीजों को देखने में परेशानी हो रही है। इस पर सलाहकार ने शासन से बात कर जल्द ही चिकित्सक उपलब्ध कराए जाने को कहा। इसके बाद महिला अस्पताल पहुंचे, जहां भी अव्यवस्थाएं देखी और गर्भवती महिलाओं आदि से बात कर उपचार आदि की जानकारी ली। इस दौरान एक महिला स्टाफ नर्स मीरा उन्हें ड्रेस में नहीं मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए निलंबन करने को कहा। इस पर नर्स अधिकारी के सामने गिड़गिड़ाई और रोने लगी। नर्स को रोते देख डा. विकास सेठी ने कार्रवाई करने से मना कर दिया।
इसके बाद सलाहकार सीएमओ डा. आरसी पांडेय के साथ सीएमओ कार्यालय के पीछे खाली पड़ी ट्रामा सेंटर के लिए जगह को देखा और इसके बारे में जानकारी ली। बताया गया कि काफी समय से यहां ट्रामा सेंटर खोले जाने की प्रक्रिया चल रही है लेकिन अभी तक शासन से हरी झंडी नहीं मिली है। ट्रामा सेंटर न होने से गंभीर मरीजों को बाहर रेफर किया जाता है। इस पर उन्होंने शासन से इस संबंध में बात कर जल्द ही इसे खुलवाए जाने की बात कही।
विज्ञापन


महिला अस्पताल में तीन दिन बैठेंगे रेडियोलोजिस्ट
एटा। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. विकास सेठी को जानकारी दी गई कि यहां रेडियोलोजिस्ट न होने से महिलाओं का एक्सरे नहीं हो पाता है। इसके चलते यहां लगी मशीनें भी धूल फांक रही हैं। इस पर उन्होंने जिला पुरुष अस्पताल में तैनात रेडियोलोजिस्ट डा. राजीव मोदी को सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को महिला अस्पताल में बैठने के लिए कहा। ताकि महिलाओं के एक्सरे हो सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें