फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकली हनुमान बाबा की शोभायात्रा

Tue, 11 Apr 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हनुमान जन्मोत्सव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बजरंगदल ने हनुमान जन्मोत्सव पर धूमधाम से हनुमान बाबा की शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। भक्तों ने आरती उतार कर पूजा अर्चना की। शोभा यात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
विज्ञापन

मुख्य रथ में विराजमान बजरंग बली की सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, वरिष्ठ विहिप नेता प्रमोद जाजू, आरएसएस के विभाग संघचालक उमाशंकर शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष पूर्णेद्र सोलंकी ने आरती उतार कर पूजा अर्चना की। इसके बाद प्रभुपार्क से शोभा यात्रा का शुभारंभ हो गया। मुख्य रथ के आगे काली के अखाड़े अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे थे। उनके हैरतअंगेज कारनामे देखकर लोग मंत्र मुग्ध हो उठे। गांधी मूर्ति, नदरई गेट बाजार, बारहद्धारी, सोरों गेट, गली पल्लेदारान, बड़ी होली, गली बोहरान, पचोरियान गली, सूत की मंडी, विलराम गेट बाजार आदि प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। देर रात में बारहद्वारी हनुमान मंदिर पर शोभा यात्रा का समापन किया गया। शोभा यात्रा देखने के लिए बड़ी संख्या में भक्त मार्गों पर उमड़ पडे़। भक्तों ने हनुमान बाबा की आरती उतार कर पुष्पों की वर्षा की। इस दौरान गौरी शंकर शर्मा, कौशल साहूू, धर्मेंद्र माहेश्वरी, विनय राज पन्नू, प्रमोद साहू, वरुण माहेश्वरी, सुरेश माहेश्वरी, अनुपम यादव, राजवीर भल्ला, नीरज शर्मा, डा. खूब सिंह, डा. ज्ञान गुप्ता, राजीव माहेश्वरी, शांतनु चौधरी, आशुतोष लोधी, प्रखर बंसल, मयंक मित्तल, अनुराग विंदल, पूरन कुशवाह, ललित बघेल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें