फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाल और तारों में फंसा ट्रक, आठ घंटे लगा जाम

Sun, 07 May 2017 10:48 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
डाल और तारों में फंसा ट्रक, आठ घंटे लगा जाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 निर्माणाधीन शिकोहाबाद रोड पर शनिवार देर रात दो बजे लटकते जर्जर तार और पेड़ की डाल में दस टायरा ट्रक फंसने से जाम लग गया। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने विद्युत निगम अफसरों और पालिका को फोन पर सूचना दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इसके चलते रात भर शिकोहाबाद रोड पर जाम लगा रहा। रविवार को तार और पेड़ हटा कर ट्रक को निकाला गया। तब जाकर जाम खुला और यातायात बहाल हुआ।
विज्ञापन

दरअसल शिकोहाबाद रोड पर थ्रीलेन निर्माण हो रहा है। टीएसआई ब्रहमप्रकाश यादव ने बताया कि रात दो बजे मार्ग के किनारे से निकलते वक्त एक दस टायरा ट्रक पेड़ की डाल और हाईटेंशन लाइन में फंस गया। गनीमत रही कि अर्थिग मिलते ही बिजली गुल हो गई, वर्ना ट्रक में आग लगने से हादसा हो सकता था। टीएसआई की माने तो जब ट्रक ने निकलने की कोशिश की तो पेड़ उखड़ गया और तार टूट कर ट्रक पर जा गिरे। इसके चलते शिकोहाबाद रोड पर जाम लग गया। छोटे वाहन साइड से निकलते रहे। आरोप है कि देर रात स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने विद्युत निगम और पालिका को सूचना देकर जेसीबी भेजने और तार हटाने को कहा, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। इसके चलते शिकोहाबाद रोड पर वाहन रातभर जाम से जूझते रहे। रविवार सुबह विद्युत कर्मियों ने तार हटाए, जेसीबी ने पेड़ हटाया, तब जाकर जाम खुला और यातायात बहाल हुआ। लापरवाही से लोगाें को देर रात से रविवार सुबह तक आठ घंटे जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें