फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: साइकिल सवार को रौंदा, फिर लाश को 500 मीटर घसीटा...हादसा देख कांप गए लोग; एंबुलेंस में भी मारी टक्कर

Tue, 13 Jan 2026 01:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में दर्दनाक हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। लोडर वाहन ने उसे रौंद दिया। इसके बाद लाश को करीब 500 मीटर तक घसीटा। इसके बाद एक एंबुलेंस को भी टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
 

विज्ञापन
पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के कोतवाली थाना क्षेत्र में ये हादसा हुआ। बताया गया है कि लोडर वाहन ने साइकिल सवार को रौंद दिया। साइकलि सवार और साइकिल वाहन में फंस गए। लाश करीब 500 मीटर तक घिसटती चली गई, जबकि साइकिल करीब एक किमी तक वाहन के साथ चली गई। इस दौरान लोडर वाहन ने एक एंबुलेंस में भी टक्कर मार दी। 

विज्ञापन


कोतवाली बिहार क्षेत्र के गांव रामपुर घनश्याम निवासी युवक हिंदुस्तान यूनिलीवर में नौकरी करते थे। वे ड्यूटी से घर लौट रहे थे, तभी ये हादसा हुआ। गंजडुंडवारा मार्ग पर लोडर वाहन ने पीछे से साइकिल सवार को रौंद दिया। इसके बाद वाहन  रोकने की जगह दौड़ाना शुरू कर दिया। साइकिल सवार वाहन में फंसकर करीब 500 मीटर तक घिसटता चला गया। दर्दनाक हादसे में  उसकी मौत हो गई। इस दौरान लोडर वाहन ने एक एंबुलेंस को भी चपेट में ले लिया। 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे में एंबुलेंस चालक भी घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 

 

<iframe src="https://videocdn.amarujala.com/embed-vod/1VFz9sL" width="640" height="480" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें