फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गोला फेंक में दिव्या कुमारी ने हासिल किया गोल्ड मेडल

Tue, 13 Jan 2026 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
दिव्या कुमारी
विज्ञापन
एटा। राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन का अयोध्या में किया जा रहा है। सब जूनियर गोला फेंक में जिले की दिव्या कुमारी ने पहला स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल जीता है।
विज्ञापन

उप क्रीड़ाधिकारी पूजा भट्ट ने सोमवार को बताया कि राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विभिन्न वर्ग में जिले के तीन से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। सब जूनियर वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता 9 व 10 जनवरी को हुई। इसमें गोला फेंक प्रतिस्पर्धा में जिले की दिव्या कुमारी ने अलीगढ़ मंडल का प्रतिनिधित्व कर गोला फेंक में गोल्ड मेडल जीता है। बताया कि दिव्या खेलो इंडिया एथलेटिक्स सेंटर एटा में पंजीकृत खिलाड़ी हैं। एथलेटिक्स कोच शुभम कुमार की देखरेख में अभ्यास कर रही हैं। उन्होंने बताया कि 12 से 14 जनवरी तक सीनियर वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें जिले के दो खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। उनसे भी मेडल जीतकर लाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें