शहरी खंड के 1053 उपभोक्ताओं ने तीन महीनों से बिजली का बिल जमा नहीं किया है। विभाग ने अभियान चलाकर दो दिनों में 140 से ज्यादा उपभोक्ताओं पर कार्रवाई करते हुए बकाया बिल वसूला।
आदेशों के बाद भी बिजली उपभोक्ता हर महीने बिजली का बिल जमा नहीं कर रहे। ऐसे में एक अरब से अधिक का पुराने बकाया में वृद्धि हो रही है तो वहीं निगम के आदेशों पर सक्रिय शहरी खंड ने अनियमित भुगतान करने वालों पर शिकंजा कसा है। पहले चरण में तीन माह से भुगतान नहीं करने वाले 1053 उपभोक्ताआें को चिन्हित कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दीपावली बाद शुरू हुए अभियान से बकाएदारों में हड़कंप है।
बिजली विभाग ने डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों के कनेक्शन काटे और सौ से अधिक उपभोक्ताओं ने सरचार्ज सहित लाखों के बकाया बिल का भुगतान कर बकाएदाराें की सूची से नाम कटवा लिया।