फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक की करंट से मौत

Sat, 29 Aug 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
शौंच को जा रहा एक बालक शनिवार को सड़क किनारे टूटे पड़ तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से बालक की मौत हो गई। घटना से ग्रामीणों में रोष फैल गया। परिवारीजनों ने बिजली विभाग के खिलाफ मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जफर (7) पुत्र शहजाद निवासी नगला सैय्यद सुबह के समय शौंच के लिए खेत में जा रहा था। रास्ते में सड़क के किनारे एलटी लाइन का तार टूटा पड़ा था। तार में करंट प्रवाहित हो रहा था। अचानक बालक का पैर तार पर पड़ गया। जिससे उसे तेज करंट लगा। जिससे वह काफी दूर जा गिरा। ग्रामीणों ने जब यह देखा तो मामले की सूचना परिवारीजनों को दी। परिवारीजन मौके पर दौड़ पड़े। बालक को चिकित्सक के पास ले जाया गया। चिकित्सक ने बालक को मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों में घटना को लेकर रोष देखा गया। ग्रामीणों ने बताया कि तार टूटने की शिकायत विभाग से की गई थी, लेकिन विभागीय कर्मियों ने तार को ठीक नहीं कराया। परिवारीजनों ने विभागीय लापरवाही को लेकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। जेई प्रशांत वार्ष्णेय ने बताया कि तार टूटने की ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें