फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Sat, 29 Mar 2025 10:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय वार्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन की महिला शाखा ने शनिवार को ठंडी सड़क स्थित ग्रीन गार्डन में आयोजन किया। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए नववर्ष का उत्साह मनाया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सदर विधायक की धर्मपत्नी प्रेमलता वर्मा ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रदेश अध्यक्ष राजकुमारी सीमा वार्ष्णेय ने उनका स्वागत व सम्मान किया। बच्चों और कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। इस दौरान लकी ड्रॉ का आयोजन भी किया गया। जिनके विजेताओं को आकर्षक उपहार दिए गए।

ग्राम करतला में विश्व हिंदू परिषद की बैठक शनिवार को हुई। जिला मंत्री शिवांग गुप्ता ने बताया कि जलेसर व करतला में हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को भगवा यात्रा निकाली जाएगी। जलेसर में गायत्री शक्तिपीठ चौराहे से आगरा चौराहे तक और करतला में रामलीला मंच से कॉपरेटिव बैंक होती हुई रामलीला मंच तक ये आयोजन होंगे। इससे पूर्व हवन भी किए जाएंगे। दोनों यात्रा दोपहर 12 बजे से आरंभ होंगी। करतला भगवा यात्रा के संयोजक राघवेंद्र सिंह सोलंकी, सह संयोजक डाॅ. गौरव मिश्रा, ब्रह्म मुरारी, सतीश चंद्र पालीवाल, मुनेश सिंह, प्रताप सिंह आर्य आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें