फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: श्रीगणेश महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Sat, 19 Sep 2026 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सकीट। कस्बे में श्री वार्ष्णेय समाज देवी मंदिर पर आयोजित श्रीगणेश महोत्सव के चौथे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें डांस प्रतियोगिता में सात से 12 वर्ष की आयु के 25 युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


महोत्सव में शुक्रवार की देर शाम को शुरू हुए कार्यक्रम में समाज की 15 बुजुर्ग महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित कर मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने उनका आशीर्वाद लिया। डांस प्रतियोगिता में बच्चों ने भजन, देशभक्ति और फिल्मी गानों पर प्रस्तुति देकर दर्शकों काे मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को कमेटी ने पुरस्कृत किया। मेला अध्यक्ष जगमोहन वार्ष्णेय ने बताया कि गणेश महोत्सव केवल पूजा-पाठ का पर्व नहीं, बल्कि पीढ़ियों को जोड़ने का माध्यम है। कार्यक्रम में चारु वार्ष्णेय, ब्रह्मप्रकाश वार्ष्णेय, आनंद किशोर वार्ष्णेय, प्रथमेश वार्ष्णेय, चक्रपाणी वार्ष्णेय, ज्ञानप्रकाश वार्ष्णेय सहित वार्ष्णेय समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें