फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: निर्दयी मां ने सड़क किनारे फेंका नवजात, कुत्ते नोचते रहे शव; देखकर कांप गए लोगों के कलेजे

Mon, 02 Oct 2023 09:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में निर्दयी मां ने सड़क किनारे नवजात को फेंक दिया। उसके शव को कुत्ते नोचते रहे। लोगों ने देखा तो देखकर उनके कलेजे कांप गए।
विज्ञापन
अवागढ़ में नवजात का शब मिलने के बाद घटनास्थल पर जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में अवागढ़ थाना क्षेत्र में निर्दयी मां ने अपने लाल को सुनसान जगह देख सड़क किनारे फेंक दिया। इसे सड़क किनारे खाली जमीन पर कुत्तों ने नोच डाला। आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को खबर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। 

विज्ञापन


सोमवार दोपहर करीब दो बजे किला रोड स्थित सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर स्कूल के सामने खाली पड़ी जमीन पर एक नवजात शिशु का शव पड़ा देखा गया। जिसे कुत्ते नोच रहे थे। ऐसा लग रहा था कि शव को कुछ देर पहले मृत हालत में आसपास फेंका गया हो। जिसे कुत्ते यहां खींच लाए। पास में एक पॉलिथीन बैग और कुछ गंदे कपड़े पड़े हुए थे। जिससे साफ पता लग रहा था कि प्रसव के तुरंत बाद ही नवजात को फेंका गया है।

यह भी पढ़ेंः- UP: आधी रात को बिस्तर पर पत्नी ने कह दी ऐसी बात...हताश पति ने उठाया खौफनाक कदम, दृश्य देख चीख पड़े घरवाले
विज्ञापन


नगर में किला रोड, आगरा मार्ग, जलेसर रोड आदि स्थानों पर झोलाछाप डॉक्टर अपना बिना डिग्री खुलेआम नर्सिंग होम चला रहे हैं। जहां इस तरह की गतिविधियां होती रहती हैं। सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार गोला ने थाने में नवजात शिशु के पड़े होने की सूचना दी। तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई कराई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Mainpuri: पुलिस ने लाखों की चोरी करने वाली युवती को दबोचा, कब्जे से 3.5 लाख के जेवर तो 10 लाख की नकदी बरामद

इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सीओ जलेसर राघवेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि मामला गंभीर है। थाना पुलिस को निर्देश दिए हैं कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसमें यदि कोई नवजात को फेंकते दिखाई देता है तो उसको चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें