फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अंतिम शनि जात पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Sun, 26 Jul 2026 01:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जलेसर में शनि जात में लगी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
विज्ञापन
जलेसर। नगर की बड़े मियां-छोटे मियां की दरगाह पर शनि मंदिर पर होने वाली जात पर अंतिम शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। आषाढ़ माह के अंतिम शनिवार को जात करने को श्रद्धालु शुक्रवार की शाम से ही आना शुरू हो गए थे। नगर की धर्मशाला, गेस्टहाउस शुक्रवार शाम से ही फुल हो गए थे।
विज्ञापन


शनिजात करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने शनिवार को तड़के ही मंदिर पर पहुंचने लगे थे। सुबह से दरगाह मार्ग पर जाम की स्थिति थी, कुछ ही देर में भीड़ का सैलाब उमड़ने पर नगर की व्यवस्थाएं गड़बड़ाने लगी। अंतिम शनिवार होने पर श्रद्धालुओं की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा काफी अधिक थी। श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने पर सुबह से शाम तक 14 घंटे तक नगर में जाम की स्थिति रही। नगर के सभी मार्ग सहित मुख्य बाजार में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। पुलिस के वाहनों पर प्रतिबंध रहने पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रण करने में पुलिस के पसीने छूट रहे थे। नगर की आगरा रोड, सादाबाद रोड, हाथरस रोड, फिरोजाबाद रोड, अवागढ़ रोड, निधौलीकलां रोड पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को रोका जा रहा था। शनिजात पर एसडीएम पीयुष रावत, क्षेत्राधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह थाना प्रभारी अखिलेश दीक्षित सहित कई थानों का फोर्स व्यवस्थाएं संभाले हुए था।



महिला श्रद्धालु की चेन तोड़ने वाले तीन युवक दबोचे
मेओ में अधिक भीड़ होने पर श्रद्धालुओं से छिनौती करने वाले बाज नहीं आए। पुलिस की कड़ी चौकसी होने पर भी एक महिला श्रद्धालु से सोने की चेन तोड़ ली गई। कई श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन और अन्य सामान छीन लिए गए। पुलिस ने श्रद्धालुओं से छिनौती करने वाले तीन युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें