फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बारिश में हुई दही-हांडी प्रतियोगिता में उमड़ी भीड़

Mon, 01 Sep 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
सराय अगहत में दही-हांड़ी कार्यक्रम को देखने उमड़ी भीड़। संवाद
विज्ञापन
एटा। जिले के सराय अगहत कस्बे के हजारी बाबा शिव मंदिर पर आयोजित श्रीगणेश महोत्सव में सोमवार को दही-हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग उमड़े। सुबह से रुक-रुककर हो रही बारिश में भी मटकी फोड़ने वाले गोविंदा बने युवाओं का उत्साह कतई कम नहीं था।
विज्ञापन


दही-हांडी प्रतियोगिता के बाद भगवान श्रीगणेश की शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर से शुरू हुई यात्रा मेन बाजार, मोहम्मदाबाद बस अड्डे, बाईपास रोड, पाल मोहल्ला, वैद्य बालकराम मोहल्ला, सब्जी मंडी, मनिहारन वाली गली होती हुई हजारीबाबा शिव मंदिर पर संपन्न हुई। श्रीगणेश महोत्सव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन यज्ञ कर प्रसाद वितरित किया गया। शोभायात्रा में सुरेश पटवा, मनोज वर्मा, रामजी वर्मा, मदनलाल गुप्ता, बिजनेश राजपूत, टिल्लू वर्मा, मुखिया वर्मा, दिलीप गुप्ता, लव सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।
पांचवें दिन राधा नाम की रही गूंज
जलेसर। चिंताहरण सत्संग भवन में 11 दिवसीय श्रीगणेश महोत्सव के पांचवें दिन सोमवार को राधा नाम की गूंज रही। राधा नाम कीर्तन में ठाकुरदास पालीवाल और मिनी किशोरी के साथ अनेक श्रद्धालुओं ने भजन सुनाए। भजन कार्यक्रम में भक्ति में लीन श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण और राधा की मनमोहक झांकियों ने सबका मन मोह लिया। बच्चों ने भी अपनी साज-सज्जा से लोगों को आकर्षित किया। महाकाल सेवा समिति ने कलाकारों और बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अरुण अग्रवाल, कपिलदेव वार्ष्णेय, गौरव वार्ष्णेय, संजू वार्ष्णेय, संदीप वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद

सराय अगहत में दही-हांड़ी कार्यक्रम को देखने उमड़ी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें