फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कामोत्तेजक दवा खाकर बेशर्मी की हदें कर दीं पार, ऐसे हाल में थे वे दोनों; एक के चार तो दूसरे के पांच बच्चे

Mon, 14 Apr 2025 02:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

शादीशुदा प्रेमी प्रेमिका ने शर्म की सारी हदों को तोड़ दिया। चार बच्चों की मां और पांच बच्चों के पिता एक कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। तीन दिन तक वे घर में रहे। इस दौरान महिला ने बच्चों को खाना तक नहीं दिया। पति की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। 
 
विज्ञापन
सेक्सवर्धक दवा खाकर शर्म की हदों को किया पार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शादीशुदा प्रेमी जोड़े का ऐसा मामला सामने आया, जिसे जानकर हैरान रह जाएंगे। चार बच्चों की मां का दिल पांच बच्चों के पिता पर आ गया। महिला का पति आगरा की फैक्टरी में काम करता है। इस महिला ने मौका पाकर प्रेमी को घर में बुला लिया। तीन दिन तक वो प्रेमी के साथ रही। इस दौरान बच्चों को खाना तक नहीं दिया। महिला का पति अचानक घर पहुंचा, तो उसे प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। पुलिस भी बुला ली गई। कमरे की तलाशी के दौरान कमरे से  सेक्सवर्धक दवाएं बरामद हुईं। महिला के पति ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: करणी सेना को जवाब देने की तैयारी, 19 अप्रैल को आ रहे अखिलाश यादव...हो सकती है बड़ी घोषणा


 

आपत्तिजनक हालत में मिले दोनों
क्षेत्र के एक गांव के रहने वाला व्यक्ति आगरा की एक फैक्टरी में काम करता है। उसकी तीन पुत्री और दो पुत्र हैं। अधिकांश समय आगरा में रहता है। शनिवार को वह घर आया तो पता लगा कि तीन दिन से उसके घर में कोई बाहरी व्यक्ति रुका हुआ है। घर में दोनों लोग आपत्तिजनक हालत में नजर आए।

ये भी पढ़ें -  UP: आगरा के बाद अब दिल्ली के लिए कूच करेगी करणी सेना, सपा की मुश्किल बढ़ाने की तैयारी

 

पकड़े जाने पर कर दिया हमला
पकड़े जाने पर दोनों ने उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर गांव के लोग आ गए और महिला व उसके प्रेमी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची महिला-पुरुष को हिरासत में थाने ले आई। मौके से कामोत्तेजक दवाएं आदि पाए गए हैं। थाना प्रभारी कपिल कुमार ने बताया कि पति की तहरीर पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें -  सेल्स गर्ल की लूटी आबरू: दुकानदार ने किया शारीरक शोषण, फिर ऐसा काम...जानकर खौल उठेगा खून

 
विज्ञापन

बच्चों को तीन दिन से नहीं मिला खाना
महिला के पति ने बताया कि तीन दिन से बाहरी व्यक्ति घर में आकर रुका था, उसके बाद महिला ने खाना नहीं बनाया। बच्चों के साथ दोनों मारपीट कर रहे थे। तीन दिन तक खाना नहीं बना। परेशान बच्चों ने शनिवार को पड़ोसी के मोबाइल से फोन कराया। तब उसे पूरे मामले की जानकारी हुई।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें