फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जलभराव से 1000 बीघा फसल पर संकट, किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
नाला बंद होने से खेतों में पानी भर जाने के विरोध में प्रदर्शन करते किसान। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
सकीट। बीते दिनों हुई लगातार बारिश के कारण खेतों में जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। इससे आक्रोशित किसानों ने बृहस्पतिवार को आसपुर के समीप हाईवे स्थित रेस्ट एरिया पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में आसपुर, सैदपुर, पुराव, लालडुडवारा समेत आसपास के गांवों के किसान शामिल हुए। किसानों के मुताबिक पानी की निकासी नहीं होने से करीब 1000 बीघा फसल खराब होने की कगार पर पहुंच गई है। फ्लाइओवर बनने के कारण जल निकासी के लिए बना बंबा बंद हो गया है। इस लिए बारिश का पानी खेतों में जमा हो रहा है। खेतों में पानी भरा रहने से मिट्टी में अत्यधिक नमी हो गई है, जिससे फसल पर भी संकट मंडरा रहा है।
विज्ञापन


किसानों की समस्या के संबंध में मौका मुआयना किया जाएगा। इसके आधार पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों से पत्राचार कर समस्या का समाधान किया जाएगा। - अजीत सिंह, बीडीओ सकीट
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें