फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संकट से सूख रहीं फसलें 24 गांव की फसलें

Fri, 22 May 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी के तेवर चढ़ते ही बिजली की समस्या बढ़ गई है। वोल्टेज लो होने लगे हैं। इसके चलते घरों में लगी सबमर्सिबल और मोटरों से पानी निकलना मुश्किल हो गया है। लो वोल्टेज की समस्या से नगर पालिका के लिए भी मुश्किल हो गई है। दूसरी ओर मारहरा क्षेत्र के नगला पीपल फीडर पर पिछले एक पखवाड़े से दो से तीन घंटे आ रही बिजली से करीब 24 गांवों की फसलें सूख रही हैं, लेकिन विभाग समस्याओं से बेखबर है।
विज्ञापन



गर्मी के बढ़ते ही हर साल की तरह इस बार भी लो वोल्टेज की समस्या लोगों को परेशान कर रही है। सबमर्सिबल नहीं चल पास रही हैं इससे पानी की दिक्कत हो गई है। आए दिन हैंडपंपों पर कतार लगती है जिससे झगड़े भी होते हैं। इधर नगर पालिका के जलकल प्रभारी सोबरन सिंह ने बताया कि लो वोल्टेज की समस्या के चलते उनके नलकूप भी नहीं चल पा रहे हैं। इसके चलते शहर में पानी की समस्या भी बढ़ सकती है।

उनके अनुसार अभी पालिका जेनरेटर के जरिए पानी की सप्लाई कर रही है। जलकल प्रभारी का कहना है लगातार बढ़ रही ट्रिपिंग की समस्या के चलते पानी की सप्लाई बाधित हो रही है। उनके अनुसार बिजली का यही शिड्यूल रहा तो आगे पानी सप्लाई करने में विभाग बहुत किल्लत होगी।
विज्ञापन



सलैमपुर पीरोंदा के प्रधान दीनू ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र में बमुश्किल दो से तीन घंटे ही बिजली सप्लाई मिल रही है। इससे किसानों के सामने जायद की फसलें सींचने का संकट गहराने लगा है। उन्होंने बताया कि किसानों ने बहुत बढ़ी मात्रा में इस बार मक्का, खरबूज, टमाटर और तरबूज की बुवाई की है। बिजली के न मिलने से यह फसल बर्बाद होने की कगार पर हैं। कासगंज के बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता परशुराम यादव ने बताया कि फीडर पर सप्लाई करने वाला ट्रांसफार्मर खराब है। नया ट्रांसफार्मर 25 मई तक लगा दिया जाएगा। उसके बाद सप्लाई मिल सकेगी। 
 


नगला पीपल फीडर पर दो घंटे बिजली
मारहरा। गांव नगला पीपल स्थित बिजली फीडर पर पिछले एक पखवाड़े से बमुश्किल दो से तीन घंटे ही बिजली मिल पा रही है। जिससे किसानों की फसलों सूखने की कगार पर हैं। विद्युत विभाग की इस लापरवाही पर ग्रामीणों में आक्रोश है।



31 नलकूप खराब, जायद की फसल प्रभावित
भीषण गर्मी के मौसम में गांव देहात में लगे नलकूप खराब पड़े हैं। शिकायत पर डीएम निधि केसरवानी ने मौके पर अधिकारियों को भेजकर इनकी जांच कराई तो 31 नलकूप खराब मिले। इनमें 10 नलकूप यांत्रिक दोष और 21 बिजली न मिलने के कारण बंद पड़े थे। नलकूपों के न चलने की वजह से किसान खेतों में सिंचाई भी नहीं कर पा रहे हैं। डीएम ने नलकूप विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए एक सप्ताह में सभी खराब नलकूप चालू हो जाएं, अन्यथा कार्रवाई होगी।
एक तो गर्मी के चलते किसान परेशान हैं। ऊपर से नलकूप भी खराब पड़े होने की वजह से खेतों में पानी नहीं लगा पा रहा। इससे जायद की फसल को नुकसान पहुंच रहा है। हाल ही में आई आंधी से भी कई जगह तार टूटने के कारण नलकूप बंद पड़े हैं। दूसरी ओर, लोगों की आई इन शिकायतों को डीएम ने गंभीरता से लिया और बुधवार को ब्लॉक क्षेत्र के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर नलकूपों की जांच करने के निर्देश दिए। मौके पर जब अधिकारी पहुंचे तो उन्हें 31 नलकूप बंद मिले। जानकारी करने पर पता चला कि 10 यांत्रिक दोष और 21 तार टूटने की वजह से बिजली न मिल पाने के कारण बंद पड़े हैं। उन्होंने अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपी। डीएम ने नलकूप विभाग को निर्देश दिए हैं कि तत्काल इन्हें सही कराया जाए।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता नलकूप खंड मनोज कुमार ने बताया कि पूरे जिले में 333 नलकूप लगे हैं। खराब 31 नलकूपों को एक सप्ताह के अंदर चालू करा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें