सोरों गेट चौराहे के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि साथ रहे दो लोग बाल-बाल बच गए। तीनों एक ही बाइक से जा रहे थे। हादसे के कारण जुटी भीड़ से करीब आधे घंटे तक यातायात भी बाधित रहा।
ज्ञानेंद्र पुत्र अशोक, पूनम पत्नी पुष्पेंद्र निवासी दाताचोली और पूनम की मौसी ममता(40) पत्नी अशोक कुमार निवासी धनसारी छर्रा अलीगढ़ किसी काम से सिरसवा एटा गए थे। तीनों एक ही बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में जैसे ही उनकी बाइक सोरों गेट चौराहा के समीप पहुंची, तभी ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पूनम और ज्ञानेंद्र एक तरफ गिरे। जबकि ममता सड़क पर गिरकर ट्रक की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गईं। हादसा देख मौके पर भीड़ जमा हो गई। सोरों गेट चौकी पुलिस भी मौके पर आई। भीड़ के कारण बाधित हुए यातायात को पुलिस ने बहाल कराया। वहीं हादसे की जानकारी परिवारीजनों को देते हुए शव पोस्टमार्टम को भेजा।