कच्ची शराब बनाते तीन महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मौके से कई लीटर शराब बरामद की। लहन और भट्ठियां नष्ट कराई। जबकि शराब बनाने वाले पुरूष भाग निकले।
कच्ची शराब बनाने के लिए कुख्यात अलीगंज रोड स्थित हिंदूनगर में यह धंधा बंद नहीं हो रहा है। चुनाव की घोषणा होते ही इसमें और तेजी आ गई है। मंगलवार को आबकारी और पुलिस टीम ने यहां छापेमारी। इस दौरान तीन महिलाएं शराब बनाते रंगेहाथ पकड़ी गईं, जबकि अन्य लोग भाग निकले। मौके से पुलिस ने 180 लीटर शराब, 1600 लीटर लहन मिली। लहन नष्ट कराकर पुलिस ने भट्ठियां तुड़वा दी है। पकड़ी गई महिलाओं में बवली पत्नी सिकंदर, सुनीता पत्नी मनोज, मछला देवी हैं। नगर कोतवाली पुलिस की मानें तो यह शराब विधानसभा चुनाव में सप्लाई करने के लिए तैयार की जा रही थी। दबिश देने वाली टीम में आबकारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी, रणविजय सिंह, थाना प्रभारी ज्ञान प्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।