फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Thu, 01 Oct 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार सुबह मोहल्ला अवंतीनगर में सिपाही सरोज यादव (28) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण पत्नी से विवाद बताया जा रहा है। घटना की जानकारी लगते ही सीओ, एसओ मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जिला मैनपुरी थाना औंछा के गांव दूल्हापुर निवासी सरोज यादव पुत्र विजय सिंह शहर के मोहल्ला अवंतीवाई नगर में किराये के मकान में परिवार के साथ रहते थे। बताते हैं कि सिपाही की ड्यूटी कासगंज थाना सोरों में लगाई थी। वह अक्सर ड्यूटी से गैरहाजिर रहते थे। इसे लेकर पत्नी से कहासुनी भी होती थी। गुरुवार सुबह पत्नी सरिता किसी काम से बाहर निकल गई थी, इसी दौरान सिपाही ने कमरे में कपड़े का फंदा बनाकर कुंदे से फांसी लगा ली। इससे उनकी मौत हो गई। पत्नी जब घर लौटी तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर सीओ सिटी महेशंचद्र, प्रभारी एसओ के अलावा फोर्स पहुंच गया और शव को फंदे से नीचे उतारा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें