फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में ससुर-दामाद की मौत

Fri, 01 Jul 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
सड़क हादसा
विज्ञापन
धुमरी और जैथरा के बीच गुूरुवार की हुए मार्ग हादसे में ससुर-दामाद की मौत हो गई। दोनों फरूखाबाद के रहने वाले थे। एटा से घर जाते समय इनकी को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। नाजुक दशा में दोनों को अलीगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार की सुबह उनकी सांसें थम गई। मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के रहने वाले कंपिल कुंवर पाल गुरुवार को दामाद सुरेश निवासी राजेपुर के साथ बाइक पर एटा गए थे। रात करीब नौ बजे लौटते समय जैसे ही उनकी बाइक धुमरी और जैथरा के बीच पहुंची। अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे गिरकर दोनों जख्मी हो गए। सड़क पर पड़े घायलों को देख राहगीर और ग्रामीणों ने सुरेश के फोन से इसकी सूचना घरवालों को दी। परिवारीजनों ने आकर दोनों को एटा के एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया। जहां दोनों की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ में शुक्रवार की सुबह उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। सुरेश के एटा निवासी रिश्तेदार दयाराम ने बताया कि परिवारीजन दोनों शव लेकर गांव चले गए। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट नहीं लिखी गई थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें