फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारोबारी से लाखों की लूट

Sat, 24 Oct 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
ढोलना थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर के पास बाइक सवार बदमाशों ने सराफा करोबारी से  पांच लाख की नकदी और आभूषण लूट लिए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिले भर में चेकिंग कराई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

घटना शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। लूटपाट के शिकार हुए सराफ प्रधान हरिओम गांव मोहम्मदपुर के रहने वाले हैं और उनकी ढोलना में दुकान है। घटना के वक्त वह अपनी दुकान बंद कर बाइक से गांव जा रहे थे। बताया जा रहा है कि गांव से कुछ पहले दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने अपनी बाइक उनके आगे लगाकर रोक लिया। तमंचे की बटों से उनके साथ मारपीट की, नकदी और जेवर से भरे दो थैले लूटकर फरार हो गए।
घटना से इलाके में दहशत फैल गई। वारदात की जानकारी होने पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। हरिओम ने बताया उनके पास दो थैले थे, इनमें एक में दो लाख रुपये नकद और दूसरे में तीन लाख रुपये कीमत के आभूषण रखे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों के फरार होने की दिशा में पीछा किया,  जिले भर में चेकिंग भी कराई गई लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। थाना प्रभारी पहलवान सिंह ने बताया कि पुलिस लूटेरों की तलाश कर रही है। मामले की जांच पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें