फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड दरोगा की पत्नी से बैंक में छेड़खानी

Tue, 17 May 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
आरोपी को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एसबीआई बैंक शाखा में रुपये निकालने पहुंची रिटायर्ड दरोगा की पत्नी के साथ नशे में धुत्त अधेड़ ने छेड़खानी कर दी। महिला के शोर मचाने पर बैंक में ग्राहकों, कर्मचारियों और सुरक्षा गार्ड ने युवक को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस बैंक शाखा की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।  
विज्ञापन

मामला मंगलवार अपराह्न एक बजे का है। ज्वालापुरी अलीगढ़ निवासी महिला का पति पुलिस विभाग में दरोगा पद पर तैनात था और एटा से रिटायर होने के कारण उसकी पेंशन कचहरी स्थित एसबीआई बैंक शाखा में आती है। मंगलवार को रिटायर्ड दरोगा अपनी पत्नी के साथ बैंक में पेंशन निकालने आया था। आरोप है कि बैंच पर बैठी उसकी पत्नी जैसे ही उठी उसके पीछे बैठे नशे में धुत्त युवक ने छेड़खानी शुरू कर दी। महिला ने शोर मचाने बैंक में मौजूद ग्राहकों, बैक कर्मियों और सुरक्षा गार्ड ने नशेबाज को  दबोच लिया और जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें