फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाह संस्कार कर लौट रहे भतीजे की

Sat, 06 Jun 2015 11:15 PM IST
Returning cremated nephew's death
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रिपल राइडिंग ने फिर एक जान ले ली। अशोक नगर निवासी बहोरी सिंह की पत्नी चंद्रवती की मौत हो जाने पर परिवारीजन कछला गंगा घाट पर दाह संस्कार के लिए ले गए। दाह संस्कार से लौटते समय उनका भतीजा बबलू पुत्र हाकिम, बबलू का बहनोई अनिल पुत्र गंगाराम निवासी उलायतपुर एटा और चचेरा भाई विजय सिंह निवासी अशोक नगर एक बाइक से कासगंज आ रहे थे।
विज्ञापन


जब वे कासगंज सोरों मार्ग पर नवनिर्माणाधीन कलक्ट्रेट भवन के निकट पहुंचे तभी उनकी बाइक को कासगंज की ओर से जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए जिससे बबलू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे  के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। तीनों को अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने बबलू को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी जब अन्य परिजनों को हुई तो वे भी अस्पताल पहुंच गए। मृतक के चाचा, पिता सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। दोनों घायलों को अलीगढ़ रेफर किया गया है।

बुझ गया घर का चिराग
बबलू अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। हादसे में उसकी मौत हो जाने से परिवारीजनों को गहरा सदमा लगा है। घर का चिराग बुझ जाने से उसके पिता की हालात भी बिगड़ रही थी। लोग उन्हें जैसे तैसे कर सात्वना दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें