कुरावली-वरना रोड़ से जैथरा, नयागांव, जशरथपुर, पिलुआ चार थानों की पुलिस ने सोमवार रात मुठभेड़ के दौरान अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच बदमाशों को पकड़ा, जबकि सात बदमाश भागने में सफल रहे। बदमाशों से पुलिस ने हाल में लूटे गए ट्रक को बरामद किया है। लूट में प्रयुक्त गाड़ी जायलो, दो तमंचा-कारतूस भी बरामद किए हैं।
पुलिस कार्यालय में एएसपी क्राइम अनूप कुमार ने बताया कि सोमवार को राजेश शर्मा निवासी नंदगांव जिला गाजियाबाद ने जशरथपुर थाने में चालक मुनेंद्र निवासी नयाबांस थाना अकराबाद जिला अलीगढ़ को बंधक बनाकर ट्रक लूटने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
सोमवार रात पकड़ गए बदमाशों ने अपने नाम रिंकू उर्फ प्रेमपाल निवासी टीकापुर थाना इगलास, राजेश उर्फ पड्डा निवासी याकूतपुर थाना गांधीपार्क, विनय उर्फ बंटा उर्फ बंटी निवासी मुकुंदपुर थाना मडराक, रिंकू कुमार निवासी दानसहाय थाना लौधा, दिनेश उर्फ पाशा निवासी नगला मोबियान थाना गोंडा जिला अलीगढ़ बताए हैं।
फरार बदमाशों के नाम निवेश उर्फ रॉकी निवासी हरीनगर नानऊअड्डा थाना सासनी जिला हाथरस, आरिफ निवासी जलालपुर चौकी के पास, खैर रोड अलीगढ़, अरुण, आशीष, अमित, तस्लीम निवासी नगरिया थाना नयागांव, अमित निवासी मातादीन हलवाई के पास थाना अलीगंज बताए हैं।
एएसपी ने बताया कि आरोपी आरिफ सात हजार रुपये में किराए पर गाड़ी देता था, पकड़ी गई गाड़ी भी आरिफ ने दी थी। गैंग का सरगना रिंकू उर्फ प्रेमपाल है। पकड़े गए बदमाशों पर जानलेवा हमला, चोरी, लूट आदि के मामले दर्ज हैं। अरुण, आशीष, अमित, तस्लीम, अमित ने लूट का माल खरीदा था। जिनकी तलाश की जा रही है। खुलासा करने पर एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम दिया है।
पोस्टमैन रिंकू ने बनाई थी लूट की योजना
एएसपी ने बताया कि लूट की योजना रिंकू निवासी दान सहाय थाना लौधा ने बनाई। बताया कि बदमाश इगलास क्षेत्र में पोस्टमैन के पद पर तैनात था, नोटबंदी के दौरान गड़बड़ी मिलने पर रिंकू के विरुद्ध जांच भी चल रही है।