फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त डिवाइडर बने दुर्घटना प्वाइंट

Fri, 12 Jun 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड पर जगह-जगह क्षतिग्रस्त हुए डिवाइडर दुर्घटना प्वाइंट बनते जा रहे हैं। महीनेभर में यहां 40 से ज्यादा दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। हाल ही में रात में ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया था, मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गई थी। गुस्साए लोगों ने जिला अस्पताल के बाहर जाम भी लगाया था। जीटी रोड पर हर समय लगने वाला जाम भी दुर्घटनाओं को बढ़ावा देता है। शहरवासियों की मानें तो काफी समय से डिवाइडरों का जीर्णोद्धार नहीं हुआ है।
विज्ञापन



 इसके चलते शहर में कई जगह डिवाइडर टूट चुके हैं। इसमें जिला अस्पताल, एमपी नगर के सामने आदि ऐसी जगह हैं, जहां वाहनों का दबाव अधिक रहता है। बाइक सवार नियमों की अनदेखी कर यहां से टर्न ले लेते हैं। इसके चलते दूसरी ओर से आ रहे वाहन चालक जीटी रोड पर वाहन चलाते समय भयभीत रहते हैं।


नेशनल हाईवे के क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव अग्रवाल ने बताया कि जीटी रोड को फोरलेन बनाने की तैयारी चल रही है। इसके चलते डिवाइडरों का भी नए सिरे से निर्माण कराया जाएगा। फोरलेन के लिए बाईपास बनाने पर भी विचार चल रहा है। जब तक फोरलेन का कार्य शुरू नहीं हो जाता तब तक विभाग की ओर से जीटी रोड और डिवाइडरों का मरम्मत कार्य चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें